रानीगंज के जोड़ा शिव मंदिर में प्रत्येक सोमवारी को हजारों भक्त जलाभिषेक कर पूण्य अर्जित करते हैं


 रानीगंज-हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है.यह महीना भगवान शिव को आराध्य करने की माह मानी जाती है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है. इसके साथ ही सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है.सावन महीने की शुरुआत होते ही शिव पर जल चढ़ाने वाले भक्तों पर गेरूआ रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. एक और जहां शिव भक्त कांवर लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए देवघर के बैद्यनाथ धाम के लिए निकल पड़े हैं,वहीं दूसरी ओर रानीगंज के रानीसायर स्तिथ जोड़ा महादेव के मंदिर में लगभग 13 किलोमीटर दूर दामोदर नदी से पानी लेकर हर हर महादेव के जय घोष के साथ मन्दिर में सोमवार रात्रि से बाबा कामेश्वर नाथ एवं बाबा सिधेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करते है. सारी रात बाबा का भक्तो में गजब का उत्साह देखते बनता है.


 इस बारे में मंदिर के पुरोहित भूदेव गिरि से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले 55 सालों से वह यहां पर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं 

इससे पहले रुद्र पुरी बाबा यहां पर पूजा अर्चना किया करते थे. इस मंदिर का निर्माण तकरीबन 350 साल पहले यहां के तपादार जमींदार परिवार ने किया था. इस मंदिर को लेकर लोगों में काफी आस्था है लोग इसे काफी जागृत मंदिर मानते हैं और ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में हर सोमवार को अगर कोई सच्चे मन से यहां पर देवाधिदेव महादेव की आराधना करें तो उसके हर मनोकामना पूरी होती है .मंदिर की अलौकिक शक्तियों के बारे में बताते हुए पंडित भूदेव गिरि ने बताया कि यहां पर नागराज अपने भक्तों को दर्शन देते हैं .यहां साल के विभिन्न समय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है चैत के महीने में मंदिर में गाजन मेले का आयोजन होता है चार दिवसीय इस मेले के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उमड़ते हैं .इसके अलावा कार्तिक महीने में भी 24 घंटे के अखंड पाठ का आयोजन होता है. यहां कामेश्वर एवं सिधेश्वर महादेव के अलावा माता पार्वती भगवान गणेश भैरवनाथ की भी पूजा होती है.सावन माह के प्रत्येक रविवार की रात दामोदर नदी से कांवरिया जल लेकर यहां पहुंचते है, जगह -जगह स्वंय सेवी संस्था चाय,पानी नाश्ते की व्यवस्था करते है. उन्होंने बताया कि मंदिर के देखभाल के लिए कोई ट्रस्ट नहीं है मंदिर का आज जो भी कलेवर बढ़ा है वह यहां के श्रद्धालुओं की देन है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा