गोल्ड एंड डायमंड दुकानों में लूटपाट करने वाले गैंगस्टर, कुख्यात ज्वेल थिप, रंगदारी वसूलने वाले सुबोध सिंह को आसनसोल ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया.






गोल्ड एंड डायमंड दुकानों में लूटपाट करने वाले गैंगस्टर, कुख्यात ज्वेल थिप, रंगदारी वसूलने वाले सुबोध सिंह को आसनसोल लाया गया. सुबोध को बिहार की बेउर जेल से ट्रांजिट रिमांड पर आसनसोल लाया गया था. रविवार को आसनसोल सीजीएम कोर्ट में पेशी हुई.माना जा रहा है कि रानीगंज के सेनको गोल्ड एंड डायमंड जेवेलेरी दुकान का लूटकांड का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह ही है.

2022 में भी डकैतों ने रानीगंज के स्वर्ण व्यवसायी सुंदर भालोटीया के घर में डकैती की और उनके अपहरण की कोशिश की थी, गोलीबारी भी हुई थी, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी थी,जिसमें एक डकैत भी शामिल थे . उस घटना में पकड़े गये चार लुटेरों से पूछताछ के बाद सुबोध सिंह का नाम सामने आया था. घटना की जांच के लिए मास्टरमाइंड सुबोध सिंह को आसनसोल लाया गया. 

वहीं रानीगंज में सेनको गोल्ड एंड डायमंड एंड जेवलेरी शॉप की लूट की घटना नौ जून को हुई थी. उस घटना में पुलिस ने स्थानीय सूत्रों समेत कुल 5 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया था. सूत्रों के मुताबिक, उनसे पूछताछ के बाद भी सुबोध का कनेक्शन पाया गया है,हालांकि सुबोध सिंह का कहना है कि वह 6 वर्षो से जेल में है,उसे फंसाया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन