रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज का 56 वां पद स्थापना दिवस समारोह हुआ सम्पन्न,अध्यक्ष बने ऋषि सचिव करण





 रानीगंज- रोटरी क्लब का रानीगंज का 56 व पद स्थापना दिवस समारोह स्पोर्ट्स असेंबली के सभागार में संपन्न हुई. वर्ष 2024- 25 के रानीगंज रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋषि टोडानी बनाए गए जबकि सचिव करण जयसवाल बने. इस अवसर पर नई कमेटी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पिनेकल इन्फोटेक के संस्थापक विमल पटवारी ने कहा कि इसमें कोई दो मत नही है कि रोटरी क्लब सेवा मूलक कार्य करती है, यह जग जाहिर है, परंतु ऐसे सेवा कार्य होना चाहिए जिसके तहत बेरोजगार को रोजगार मिले . वर्धवान जिले में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं यह जिला कृषि के क्षेत्र में काफी समृद्ध मानी जाती है, यहां पूरे भारतवर्ष के लगभग 9% फल एवं सब्जी की आपूर्ति होती है. आलू की पैदावार काफी अधिक होती है .इसके अलावा पपीता, अमरूद जैसे फलों की खेती भी होती है. टमाटर की इतनी अधिक खेती होती है की कृषक को टमाटर को बाजार तक ले जाने के लिए जो खर्च वहन करना पड़ता है उसके हिसाब से बाजार में ले जाने की अपेक्षा वह टमाटर को खेतों में फेंक देते हैं ,और टमाटर सड़ जाती है. इन वस्तुओं को लेकर नए उद्यमी अच्छी खासी व्यापार कर सकते हैं और इस अंचल में उद्योग का एक नया वातावरण सृजन होगी एवं यहां इस क्षेत्र के युवकों को जब यहां रोजगार मिलेगी तो इस क्षेत्र के युवको को यहां से दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इन सब कार्यों के लिए जो उद्योगपति या व्यापारी सक्षम है उन्हें इस विषय पर आगे आने आवश्यकता है. कार्यक्रम में रोटरी क्लब के वर्ष 2026-27 ,में होने वाले जिला पाल असीम कांति अधिकारी ,रोटरी क्लब के अस्सिटेंट गवर्नर मनीष सराफ मुख्य रूप से उपस्थित थे . इंस्टॉलेशन अधिकारी पुरुषोत्तम सराफ ने नई टीम के सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया. रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया ने मुख्य अथिति के स्वागत भाषण देते हुए कहा रानीगंज रोटरी क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था द्वारा पल्स पोलियो अभियान विगत कई वर्षों से चलाया जा रहा है. हजारों की संख्या में लोग अपने बच्चों को वैक्सीनेशन दिलवाने संस्था में आते हैं. इसके अलावा परमानेंट प्रोजेक्ट में फिजियोथैरेपी, निशुल्क नेत्र ऑपरेशन, एवं अन्य कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर लोगों को दी जाती है और रानीगंज रोटरी क्लब का नाम सेवा के कार्यों में पूरे इंटरनेशनल स्तर पर प्रसिद्ध है.पूर्व अध्यक्ष स्मिथ झुनझुनवाला ने नए अध्यक्ष एवं सचिव को कालर पिन पहनाकर आगे की जिम्मेवारी सौंपी ,एवं अपने पुराने संस्मरण को शेयर किया. रोटेरियन मनीष सराफ ने कहा कि रानीगंज रोटेरियन का इतिहास सामाजिक कामों में हमेशा सबसे आगे रहा है.इस अवसर पर आसनसोल रोटरी क्लब से आए मंदिर सिंह लाली, रोटेरियन वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र झुनझुनवाला, जय प्रकाश साव,अलंकार साव,पवन केजरीवाल,दीपक संथोलिया एवं रोटरी क्लब की महिला विंग इनर वहील क्लब की अध्यक्ष जया संथोलिया एवं सचिव अनुराधा झुनझुनवाला एवं तमाम सदस्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा