भूसे से लदी एक दस-पहिया लॉरी ने खड़ी 12-पहिया लॉरी को पीछे से टक्कर मारने से चालक गंभीर रूप से हुआ घायल




रानीगंज-राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक वाहन के खराब हो जाने के कारण एक हादसा हो गया .भूसे से लदी एक दस-पहिया लॉरी ने खड़ी 12-पहिया लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी. सोमवार की सुबह, राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सामान से लदी एक 12-पहिया लॉरी खराब हो गई और एक अन्य 10-पहिया लॉरी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में लॉरी का ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे श्रीपुर चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर चांदा और बोगड़ा के बीच काली मंदिर के सामने हुई. मालूम हो कि भूसा लदी लॉरी उत्तर प्रदेश से कोलकाता जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. उधर, बीच सड़क पर खड़ी खराब लॉरी का चालक गाड़ी छोड़कर तेजी से भाग निकला. सोमवार सुबह-सुबह हुई इस घटना की खबर मिलते ही जामुड़िया थाने की रेस्क्यू टीम, श्रीपुर चौकी की पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची.करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दो क्रेनों के जरिए लॉरी में फंसे ड्राइवर को केबिन से निकाला गया.गंभीर रूप से घायल वाहन चालक को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि खलासी को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त लॉरी को अपने कब्जे में लिया तथा बीच सड़क पर खराब पड़े लॉरी को हटवा कर अवरूद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को जाम मुक्त कराया. इस घटना में नेशनल हाईवे पर कई गाड़ियां काफी देर तक फंसी रहीं. बाद में पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने के लिए वाहनों को दूसरी लेन पर भेजा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता