कोलकाता ( न्यूज़ एशिया) : रविवार को बर्दवान जिले के बाजप्रतापपुर ब्लॉक 1 के हरिनारायणपुर में एक युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया हैं.. मृतक का नाम प्रसेनजीत दासन ( 23) वर्ष था।
मृतक के परिवार के सूत्र के अनुसार, युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर झगड़ा किया और घर के अंदर गले में तौलिया डालकर फांसी लगा ली. उसे फंदे पर लटकता देख परिजन उसे बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां ने बताया कि उसकी बहु का किसी दूसरे लड़के से संबंध था और इसी वजह से फोन पर विवाद के बाद उनके लड़के ने फांसी लगा ली.

0 टिप्पणियाँ