एन एस बी रोड ,शिशु बागान इलाके में एक उद्योगपति के घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा छापेमारी से मची हड़कम्प







रानीगंज-रानीगंज के शिशु बागान जंक्शन, एनएसबी रोड जो अब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 बन गया है, उस राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नीलकंठ होटल के बगल की गली में एक उद्योगपति स्वर्गीय चंडी केडिया के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का विशेष अभियान शुक्रवार सुबह से चल रहा है. पता चला है कि चार गाड़ियों में सेंट्रल फोर्स के साथ ईडी का यह विशेष ऑपरेशन आज सुबह करीब 6:30 बजे से चल रहा है. 11 सदस्यों की टीम के साथ सुबह पांच बजे से यह विशेष ऑपरेशन चला रहे हैं. मालूम हो कि इस टीम में एक महिला सदस्य भी है. इस उद्योगपति के बारे में जहां तक पता चला है की पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में कई फैक्ट्रियां हैं. बंगाल के बाहर भी कई कारखाने हैं. इन सभी में उत्तर प्रदेश के लखनऊ इलाके में किसी हेराफेरी को लेकर ईडी का यह ऑपरेशन चल रहा है. हालाँकि, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. बिल्डिंग के बाहर खड़ी कार चालकों ने कहा कि वे सीआरपीएफ के साथ कोलकाता में ईडी कार्यालय से आए हैं. स्वर्गीय चंडी केडिया के चार पुत्र दिलीप केडिया कुलदीप केड़िया, प्रदीप केडिया ,संदीप केडिया के घर पर छापेमारी से शहर में खलबली मच गई. आपको बता दें कि एसएसबी रोड के इस घर में प्रदीप केडिया और उनके पुत्र राहुल केडिया रहते हैं . जबकि दिलीप केडिया कोलकाता में संदीप केडिया हावड़ा और कुलदीप केडिया दुर्गापुर में रहते हैं. सभी भाइयों के अपने-अपने कारखाने हैं. प्रदीप केडिया का मेजिया में स्पंज आयरन कारखाना है. दिलीप केडिया कोलकाता में रहते हैं और दुर्गापुर में एक कारखाना चलते हैं जो फिलहाल बंद है. संदीप केडिया का भी एक स्पंज आयरन कारखाना है जो फिलहाल बंद है. वहीं कुलदीप केडिया की एक सीमेंट प्लांट है और एक फाउंड्री प्लांट है लेकिन फाउंड्री प्लांट बंद पड़ा हुआ है. ऐसे में इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि आखिर आज केंद्रीय जांच एजेंसियों की जो छापेमारी हुई वह किस वजह से हुई.समाचार लिखे जाने तक यह अभियान जारी थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता