सेनको गोल्ड एंड डायमंड में हुए डकैती के डे ऑफ हीरो रहे श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी मेघनाद मण्डल






रानीगंज- रानीगंज के तरबंग्ला स्तिथ सेनको गोल्ड एंड डायमंड के शोरूम में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा गोली चलाकर हुए डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी श्रीपुर फांड़ी के प्रभारी मेघनाद मंडल ने अपनी जान पर खेल कर अपने फर्ज को अंजाम देकर डे ऑफ हीरो रहे. दरअसल मेघनाथ मंडल अपने किसी व्यक्तिगत काम से रानीगंज के तार बांग्ला स्तिथ शो रूम के विपरीत दिशा स्तिथ एक हार्डवेयर के दुकान में आए हुए थे .लेकिन वह कहते हैं ना कि एक पुलिस अधिकारी हमेशा चौकन्ना और अपने आसपास के घटनाओं से वाकिफ रहता है उसकी छठी इंद्रिय भी हमेशा खुली रहती है. मेघनाद मंडल को यह एहसास हुआ कि सेनको गोल्ड एंड डायमंड के शोरूम में कुछ गड़बड़ है, उन्होंने घटनाक्रम पर नजर रखना शुरू किया तो उनको यह समझ में आ गया कि यहां पर कोई अपराध को अंजाम दिया जा रहा है .उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू की और अपराधियों को रोकने के लिए एक पेड़ की आड़ लेकर उन पर गोली चलाई .दूसरी तरफ से ताबड़ -तोड़ गोलियां चलने लगी,पूरा इलाका थर्रा उठा,उन्होंने अपने सर्विस रिवाल्वर सह उनके पास मौजूद 10 की 10 गोलियां डकैतों के टीम पर चला दिया, उनके इस कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया ,डकैत आनन -फानन में अपने घायल साथी को लेकर फरार होने में सफल तो गए,पर सूत्रों के अनुसार इस आक्रमक कार्यवाही के कारण जल्दी बाजी में आभूषण से भरे तीन बैग की जगह आभूषण से भरे एक बैग ही ले जाने में सफल हो पाए . इस पूरे घटना में मेघनाद मंडल के पैर में हल्की चोट आई है.इस घटना ने रानीगंज वासियो में वह रियल हीरो के रूप में लोगो के जुबान पर है. मेघनाद मंडल ने बताया कि उन्होंने गोली चलाने के साथ-साथ चिल्ला कर भी लोगों को एकत्रित करने का प्रयास किया ताकि दबाव पाकर डकैत अपने कारनामे में सफल न हो पाए. उन्होंने बताया की इस तरह की घटना उनके सर्विस में पहली बार है एवं उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है वह अपने व्यक्तिगत काम से रानीगंज के एक कंप्यूटर दुकान तत्पश्चात हार्डवेयर के दुकान में गए थे तभी उन्होंने डकैतों की हरकत देखी ,और अपने आप को रोक नहीं पाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता