ग्रामीणों के जमीन पर पानी भर जाने का विरोध ईसीएल प्रबंधन के विरुद्ध किया



 जामुड़िया: कुनुस्तोड़िया एरिया अंतर्गत बांसड़ा सी पिट पर बांसड़ा गांव के स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह से ही पिट बंद कर प्रदर्शन किया. गांव के स्थान में जमीन के मालिकों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से गांव के कई जमीन मालिकों कि जमीन पर बे हिसाब पानी ईसीएल के कोलियरी के कारण जमा हुआ है. कई बार इससे पहले भी आंदोलन कर जमीन को लेकर मुआवजा देने को कहा गया. आज गांव वालों ने कई घंटों तक खान का उत्पादन बनाकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कारण कई घंटे तक उत्पादन ठप रहा.अंत में दोपहर 3:00 बजे के आसपास आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया. इस बारे में स्थानीय निवासी जिशु दत्त ने बताया कि यहां पर ईसीएल द्वारा ओपन कास्ट माईन बनाया गया है. मिट्टी काट कर एक जगह पर जमा करके रखा गया है, और खदान में से पानी निकाल कर यहां पर जमा हो रहा है. बारिश का पानी भी जमा होता है. जिस वजह से इलाके के लोगों की खेती योग्य जमीन भी पानी में डूब रही है. उन्होंने कहा कि कई लोगों की जमीनों पर दो तरह की फसल कुछ जमीनों पर तीन तरह की फसल का उत्पादन होता है, लेकिन जमीन पर पानी जमा होने की वजह से लोगों को भारी नुकसान पहुंच रहा है .इससे पहले भी प्रबंधन से गुहार लगाई जा चुकी है .प्रबंधन की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिया गया है कि वह इस बारे में अपने उच्च अधिकारियों से बात करेंगे ,लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है जिस वजह से आज वह आंदोलन करने पर मजबूर हो रहे हैं .इसके अलावा ईसीएल के ओवरलोडेड गाड़ियों का भी मसला है.उन्होंने कहा कि ओवरलोडेड गाड़ियों की वजह से यहां पर हमेशा हादसे का आतंक बना रहता है. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन को बताया गया है और अगर इसका समाधान नहीं निकला तो आरटीओ को भी बताया जाएगा. वह चाहते हैं कि इस तरह से ओवरलोडिंग गाड़ियों का आवागमन बंद हो उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय प्रबंधन द्वारा कोई कदम उठाया जाता तो आज उनको यहां पर आंदोलन नहीं करना पड़ता . उन्होंने कहा कि आज इस आंदोलन की वजह से न सिर्फ उत्पादन बल्कि परिवहन भी बंद है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता