सरकारी जमीन के कब्जा करने वाले के विरुद्ध अड्डा करेगी जारी करेगी दो व्हाट्स अप नंबर



 रानीगंज-साउथ बंगाल फेडरेशन आफ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसबीएफसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन कवि दत्ता को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्था के संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढल, सचिव जगदीश बागड़ी, रानीगंज शाखा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, हरि नारायण अग्रवाल, पवन गुटगुटिया ने स्मृति चिन्ह देकर जहां एक और सम्मानित किया वहीं राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने उन्हें उत्तरीय और माला पहनाकर उनको सम्मानित किया. इस मौके पर वाणिज्यिक संगठन के सदस्यों ने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन से विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत की और उनके समाधान पर विचार विमर्श किया.राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि वह कवि दत्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि पहली बार उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण की कमान एक व्यवसायी को सौंपी है जो कि इससे पहले इस संस्थान के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. क्योंकि एक व्यापारी ही व्यापार से जुड़े समस्या को समझता है और व्यवसाईयों का विश्वास है की कवि दत्ता उन समस्याओं का समाधान करने का भरसक प्रयास करेंगे. साउथ बंगाल फेडरेशन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल से बैठक के पहले कवि दत्त ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक वर्चुअल बैठक की. उन्होंने अतिक्रमण पर अपनी नाराजगी जताई. इस पर वाणिज्यिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान कवि दत्ता ने कहा की आसनसोल और दुर्गापुर के लिए दो अलग व्हाट्सएप नंबर जारी किए जाएंगे, उस नंबर पर कोई भी अगर कहीं सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है या प्रयास करता है या इस तरह की कोई घटना सामने आती है तो उस व्हाट्सएप नंबर पर फोटो भेजने से तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा