कोलकाता ( न्यूज़ एशिया) . लोकसभा के सातवें चरण के चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में व्यापक हिंसा हुई थी. इस दौरान हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़ने पड़े थे. पुलिस कर्मियों को भी जमकर पिटाई कर दी गई है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. आज गिरफ्तार सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बशीरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया. दूसरी तरफ बसीरहाट में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ. कई जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके कारण प्रशासन की ओर से रविवार को कई जगह में धारा 144 लगा दी गई है. उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के चार नंबर ग्राम पंचायत के सरबेरिया, अगरहाटी, बोयमारी समेत 17 जगह पर 144 धारा लगाई गई है. यह रविवार सुबह 6:00 से मंगलवार सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन की तरफ से दी गई है.

0 टिप्पणियाँ