कोलकाता- हल्दिया में बीजेपी के उम्मीदवार अभिजीत गांगुली को देखकर कुछ लोगों ने चोर चोर के नारे लगाए।
कई प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गांगुली के आसपास नारे लगाते नज़र आये।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अभिजीत गांगुली कई लोगों की नौकरियां खा गए हैं. अभिजीत गांगुली जैसे ही हल्दिया के एक बूथ पर पहुंचे, कई लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। बाद में चोर-चोर के नारे लगाए। हालांकि अभिजीत गांगुली के सुरक्षाकर्मी उन्हें वहां से निकालने में कामयाब रहे. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी कोई और नहीं बल्कि सत्ताधारी पार्टी तृणमूल के नेता और समर्थक थे।

0 टिप्पणियाँ