भाजपा के पोस्टर बैनर फाड़े जाने का प्रतिवाद भाजपाइयों ने श्रीपुर फाड़ी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया



जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी अंचल में भाजपा का बैनर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर फाड़े जाने का विरोध किया गया. इस मौके पर जामुड़िया भाजपा मंडल 3 के अध्यक्ष बृजमोहन पासवान ने बताया कि बीते 3 मई को नींघा सब एरिया मोड़ पर भाजपा का पोस्टर एवं पोस्टर पर लगे तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को फाड़ दिया गया, जिसने भी यह कार्य किया है बहुत ही निंदनीय है. उन्होंने कहा कि 3 मई को नींघा के एमपीआई स्कूल में भाजपा का विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था. इस जनसभा में हजारों हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हुई थी इस विशाल जनसभा को देखकर तृणमूल कांग्रेस के गुंडो से रहा नहीं गया और उन्होंने ही इस तरह का घिनोना कार्य उस रात को किया. इस पूरी घटना को लेकर श्रीपुर फाड़ी मे 5 मई को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, तीन दिन बीत जाने के बाद भी श्रीपुर फाड़ी के तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. इसलिए हम लोगों ने बुधवार को श्रीपुर फाड़ी का घेराव किया. बृजमोहन पासवान ने बताया कि श्रीपुर फाड़ी के प्रभारी तृणमूल के होकर कार्य कर रहे हैं. यह मत समझना कि भाजपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी .अगर आपने पोस्टर फाड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो हम भाजपा के कार्यकर्ता इससे भी बड़े आंदोलन की ओर जाएंगे. आज भाजपा के साथ लाखों लाखों का जन सैलाब साथ में है. जनता भी भाजपा के साथ दे रही है. तृणमूल कांग्रेस पार्टी के गुंडा राज को जनता अब समाप्त कर देना चाहती है. 2024 का लोकसभा चुनाव आसनसोल की जनता भाजपा के साथ खड़ी है, अगर कार्यवाही नहीं की गई तो हम चुनाव आयोग को लिखित तौर पर शिकायत पत्र भेजेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर