श्मशान घाट में अवैध दखल के प्रतिवाद में ग्रामीणों ने सभा की



जामुड़िया:बीते 2 मई को तपसी ग्राम पंचायत एवं आमरासोता ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय श्मशान घाट में अवैध दखल का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया था.शनिवार को इसी विषय को लेकर एक सभा कर कमेटी बनाने की बात कही गई . शमशान घाट की पास एक सभा भी की गई जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के इलाके के लोग इकट्ठा हुए. इस दौरान इलाके के कुछ विशेष समाज सेवी लोगों ने अपना विचार लोगों के सामने रखा. इस बारे में इलाके के समाज सेवी अजित कोड़ा ने बताया कि यहां पर यह शमशान सैकड़ो साल पुराना है, लेकिन उनको पता चला कि कुछ लोग इस शमशान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं यहां पर राख डाल रहे हैं, पेड़ों की कटाई कर रहे हैं और इस तरह से शमशान की जमीन को हड़पने की कोशिश की जा रही है. यह सारा काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है. इलाके के लोगों ने रात में ही आकर इसका विरोध किया था उसके बाद यह तय किया गया था कि 4 तारीख को यहां पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिए लोगों को इस शमशान पर चल रहे अवैध कब्जे के प्रयास के बारे में बताया जाएगा. इस के प्रतिवाद में आज यहां पर यह सभा की जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि आज इलाके के लोग गांव के शमशान को बचाने के लिए यहां पर इकट्ठा हुए हैं और किसी भी तरीके से इस शमशान को बचाया जाएगा. वहीं स्थानीय निवासी राजू मुखर्जी ने भी कहा कि कुछ जमीन माफिया इलाके के शमशान को हथियाना की कोशिश कर रहे हैं. यह शमशान हजारों साल पुराना है इनका साफ कहना है कि यहां के लोग इस शमशान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं .स्थानीय निवासी राजू मुखर्जी ने कहा कि जो व्यक्ति इस शमशान को हथियाने की कोशिश कर रहा है उसे गांव वालों द्वारा बता दिया गया था कि वह शमशान को छोड़कर अपना काम करें, आश्वासन दिया था की श्मशान के विकास के लिए कार्य किये जायेंगे, उनके आश्वासन पर इलाके के युवकों द्वारा एक ट्रक ईंट का भी इंतजाम किया गया था, लेकिन अब जब उसे फोन किया जा रहा है तो वह फोन नहीं उठा रहा है उन्होंने साफ कहा कि इस शमशान पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता