धार्मिक संस्थाओं के धर्म गुरुओं के द्वारा राजनीति के करने के ममता के आरोप पर दिलीप घोष ने किया प्रहार, कहा-उनका दिमाग खराब हो गया है



 कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सेवा आश्रम संघ सहित कुछ धार्मिक संस्थाओं  के धर्म गुरुओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उनके इस आरोप पर पश्चिम बंगाल के वर्धमान दुर्गापुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दिमाग खराब हो गया है,इसलिए वे ऐसा बयान दे रही है. मुख्यमंत्री मौलवी को लेकर राजनीतिक करवा सकती हैं, उनके नमाज पढ़ कर सकती हैं, तो दूसरी तरफ क्या देश में साधु सन्यासी के द्वारा राजनीतिक बातों पर टिप्पणी करना पर कोई प्रतिबंध है.दिलीप घोष ने कहा कि यह धार्मिक गुरुओं ने अपना सब कुछ छोड़कर अपने जीवन को लोगों के लिए समर्पित कर दिया है, ऐसे में अगर वे राजनीति के संबंध में कुछ बोलते हैं, तो कुछ भी गलत नहीं है. वर्तमान में बंगाल में किस प्रकार से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, यह किसी छिपा नहीं है. लेकिन मुख्यमंत्री संबंध में कुछ नहीं बोलती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे इन धार्मिक संस्थाओं का काम लोगों को सेवा करना है, कोई भी प्राकृतिक आपदा हो या अन्य कोई आवश्यकता, धार्मिक संस्थाएं आम लोगों की सेवा में लगी रहती हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता जहां एक तरफ लोगों को लूटते हैं, तो दूसरी तरफ साधु सन्यासी= लोगों की धन-धन मन से सेवा करते है. उन्होंने कहा की धार्मिक संस्थाओं को बदनाम करने का जो पाप मुख्यमंत्री कर रही है, इस खामियाजा उनको भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव  आयोग के चुस्त व्यवस्था के कारण ही हो रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जिस प्रकार से अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है यही कारण है कि बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव हो रहा है. बंगाल में किस प्रकार से तृणमूल के गुंडो के द्वारा अशांति फैलाई जाती है, किसी छुपा हुआ नहीं है. इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव जीतने के बाद बीपीएल परिवारों को 10 सिलेंडर देने के संबंध में दिलीप घोष ने कहा कि वे लोग अच्छी तरह जानते हैं की जीत नहीं सकते हैं. इसलिए मन में जो मुख में जो भी आ रहा है वह बोल रही हैं बोल रहे हैंआपको बता दें कि। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत सेवाश्रम संघ, राम कृष्ण मिशन और इस्कॉन जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन संगठनों के कुछ साधु चुनाव में भाजपा की मदद कर रहे हैं। भारत सेवाश्रम के चर्चित संन्यासी प्रदीप्तानंद महाराज उर्फ कार्तिक महाराज का नाम लेकर ममता ने कहा कि वह टीएमसी को धमकी दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा