तेज रफ्तार से बंगाल की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान रेमल : दक्षिण 24 परगना के तटीय इलाकों में चेतावनी जारी करने के साथ शुरू की गई माइकिंग





कोलकाता - बंगाल की खाड़ी में पनप रहा तूफान रेमल  काफी तेजी से बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। इसको देखते हुए दक्षिण 24 परगना के तटीय इलाकों में चक्रवात चेतावनी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा तटीय इलाके में माइकिंग  शुरू कर दी गई है, ताकि लोग समुद्र से दूर रहे. 

प्री मॉनसून सीजन में बंगाल की खाड़ी में अक्सर तूफान आते हैं. इस बार भी मौसम विभाग ने 26 मई को चक्रवाती तूफ़ान रेमल   के आने की बात कही है. लेकिन इस बार तूफान चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में तांडव मचा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक़, चक्रवाती तूफान रेमल   26 मई को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से बांग्लादेश से टकराएगा.

100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं बंगाल के कुछ ज़िलों में इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. बंगाल की खाड़ी में पनप रहा ये तूफान 25 मई को डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा और 26 मई की सुबह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक़, इस चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर 24 परगना में भारी प्रभाव पड़ेगा.

भारी बारिश का भी अलर्ट इन ज़िलों में 25 तारीख़ से ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी और 26 तारीख़ को हवाओं की गति 80 से 100 किलोमीटर के बीच में होगी. ऐसे में व्यापक नुक़सान की आशंका जताई गई है. इसके अलावा कोलकाता, हावड़ा, नदिया और झाड़ग्राम ज़िलों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. मछुआरों को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक़, 26 तारीख़ को बांग्लादेश में लैंड फ़ॉल के बाद भी पश्चिम बंगाल में 27 तारीख़ तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान