द्वादश श्रेणी पास 18 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या किया



 रानीगंज-रानीगंज बोरो अंतर्गत वार्ड नम्बर 93 के नथमल कोलियरी के उड़िया पाड़ा इलाके में रहने वाले ईसीएल कर्मी सुशांत स्वाइन की 18 वर्षीय पुत्री विष्णु स्वाईन का अपने घर में अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकती पाई गयी. लाश देखकर इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बारे में पता चला है कि रोज की तरह आज सुबह भी विष्णु की मां सुदेशना स्वाइन भगवान की पूजा करने के लिए फूल चुनने जा रही थी,तभी उन्होंने देखा कि उनकी बेटी के कमरे का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ है जब उन्होंने अंदर झांका तो देखा कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है.यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों द्वारा आनन फानन में आस पड़ोस के लोगों को बुलाया गया.बताया जा रहा है कि रोज की तरह विष्णु कल रात भी अपने कमरे में सोने चली गई थी.आज उनकी मां ने देखा की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है .आपको बता दें कि विष्णु रानीगंज के एक निजी स्कूलों में कक्षा द्वादश की परीक्षा पास किया था. छात्रा और परिवार के किसी को भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया .घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता