छात्रों के दबाव में आकर एनआईटी दुर्गापुर के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा




 आत्महत्या के बाद छात्रों ने डायरेक्टर के खिलाफ देर रात किया हंगामा 


दुर्गापुर: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) दुर्गापुर में अर्पण घोष नामक मैकेनिकल विभाग के सेकेंड इयर के छात्र का आत्महत्या की घटना को लेकर कालेज के छात्रों ने प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाते हुए निदेशक अरविंद चौबे को पद से इस्तीफा की मांग पर देर रात तक अड़े रहे. छात्रों के उग्र आंदोलन एवम दबाव के बीच आखिरकार निदेशक को पद से इस्तीफा देना पड़ा. निदेशक अरविंद चौबे ने अपना इस्तीफा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेज दिया है. इस्तीफा पत्र में उन्होंने कालेज में न्यूनतम चिक्तिसा व्यवस्था पर विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र दिया है. इस बारे में श्री चौबे जी ने बताया की कालेज का मेधावी छात्र का चले जाने की घटना बेहद दुखद है. छात्रों द्वारा इस तरह से हंगामा मचाना गलत है. छात्रों द्वारा बार बार इस्तीफा की मांग करने के पीछे क्या राज है? यह समझ नही सका हूं. दबाव में आकर छात्रों द्वारा लिखी गई इस्तीफा पत्र पर मैने साइन कर शिक्षा मंत्रालय को भेजा दिया हूं . मंत्रालय जो आदेश देगा उसे स्वीकार कर लूंगा. उल्लेखनीय है कि रविवार (एनआईटी) के होस्टल रूम में हुगली जिले के बेंडल निवासी अर्पण घोष नामक छात्र का झुलता शव पाए जाने से सनसनी फैल गई थी . अर्पण मैकेनिकल विभाग का द्वितीय वर्ष का छात्र था . सूचना पाकर दुर्गापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इलाज के लिए गांधी मोड़ स्थित हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल भेजा गया .जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था . छात्र के मौत की खबर को लेकर कॉलेज के छात्रों में आक्रोश फूट पड़ा. उत्तेजित छात्रों ने प्रशासनिक भवन के समीप कॉलेज पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया. जिससे कॉलेज परिसर में तनाव फैल गया. इस दौरान निदेशक द्वारा छात्रों का को बार-बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे इस दौरान छात्रों ने निदेशक को घेर कर उनके साथ नोक झोंक करने लगे. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अर्पण घोष का रविवार परीक्षा था . परिक्षा का समय पूरा होने के पहले ही अर्पण कॉपी जमा कर हॉस्टल लौट आया था .

 कुछ देर बाद उसके सहयोगी जब हॉस्टल आए तो अर्पण को फंदे से झूलता देख दंग रह गए. छात्रों ने इसकी सूचना कालेज प्रबंधन को दी. हंगामा कर रहे छात्रों में तृतीय वर्ष की छात्रा डोना राय सहित सैकड़ो छात्रों ने कहा की अर्पण का बॉडी को सीलिंग से उतारने के बाद भी उसकी सांस चल रही थी. कॉलेज के फार्मेसी में ले जाने के बाद फर्मेशी वाले आईकार्ड मांगने लगे. एवं इलाज करने से मना करते हुए बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा. उन्होंने आरोप लगाया की कालेज में पहले दो एंबुलेंस रहती थी.लेकिन निदेशक ने एक एंबुलेंस को बंद कर दिया है. जिस कारण एक ही एंबुलेंस मिली. छात्रों ने दावा किया कि अर्पण का बॉडी उतारने के बाद वह जिंदा था, कालेज वालो के कड़े नियम से मामला उलझता गया जिससे इलाज में देरी होने लगी. वही जिस एंबुलेंस से अर्पण को भेजा गया उस सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं था . जिस कारण बड़े अस्पताल ले जाते ही अर्पण की मौत हो गई. अर्पण के मौत के पीछे कालेज के निदेशक अरविंद चौबे जिम्मेवार है . उन्हे पद से इस्तीफा देना होगा. वहीं दूसरी तरफ छात्रों के आरोपी को खंडन करते हुए श्री चौबे ने बताया की एंबुलेंस आईसीयू एवं सिलेंडर में प्रयाप्त ऑक्सीजन था. घटने के 10 मिनिट के भीतर ही उसे बड़े अस्पताल भेजा गया था. जहां मैं खुद भी मौजुद था. छात्रों द्वारा इस तरह से उग्र आंदोलन करना गलत है. इसके पीछे किसकी साजिश है? यह जांच का विषय है. उन्होंने बताया कि मेरे दुर्गापुर में पदभार संभालने के 8 दिन के भीतर ही छात्रों द्वारा गो बैक का नारा लिखा पोस्टर बाजी की गई थी. मालूम हो कि कुछ वर्ष पहले भी टी कुमार नामक निदेशक के खीलाफ कालेज के छात्रों ने जमकर आंदोलन कर पद त्याग की मांग की थी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता