धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या



चित्तरंजन : लोकसभा चुनाव से पहले अपराधियों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ती दिख रही है , बीते शुक्रवार सुबह दो बाइक सवार युवकों ने चित्तरंजन-मिहिजाम सीमा इलाके के मिहिजाम थाना अंतर्गत कुर्मीपारा इलाके के रामू खटाल इलाका निवासी प्रेमकुमार पांडेय के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमकुमार पांडेय शुक्रवार सुबह किसी व्यक्ति के शव का दह संस्कार कर अपने मित्रों के साथ चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के सामने चाय पीकर दोस्तो के साथ अपने घर के सामने पहुँचे और खड़े होकर बात कर रहे थे, इस दौरान दो युवक बाइक से पहुँचे और पुरानी विवाद को लेकर झमेला करने लगे, दोनों युवक में से एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से प्रेमकुमार पांडेय पर हमला कर दिया जिसमें वे घायल हो गये। घटना के बाद मौके से दोनों हमलावर फरार हो गये। घायल अवस्था मे उनके दोस्तों ने उन्हें मिहिजाम के निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहाँ उन्हें भर्ती नहीं लिया गया। जिसके बाद घायल को चितरंजन के.जी अस्पताल ले जाया गया । जहाँ चिकित्सकों ने प्रेम कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव कोपोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पा कर केजी अस्पताल आरपीएफ , मिहिजाम एवं चित्तरंजन पुलिस पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गई। वही प्रेम कुमार पांडेय के परिजनों ने हत्या के आरोप में नामजद कर दो आरोपियों के खिलाफ मिहिजाम थाना में शिकायत दर्ज कराया है जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा