केथी ग्राम रक्षा देवी मंदिर कमिटी द्वारा केथी ग्राम देवी की पूजा अर्चना की गयी



जामुड़िया-जामुड़िया बोरो

 एक अन्तर्गत वार्ड संख्या दो में मंगलवार को केथी ग्राम देवी मां मंदिर कमिटी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केथी ग्राम देवी रक्षा मंदिर से गाजे बाजे के साथ 151 महिलाओं को लेकर एक कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा इस ग्राम से शुरू होकर कई ग्रामो का परिक्रमा करते हुए शिवपुर स्थित दटेशवर शिव मंदिर से जल भरकर वापस केथी ग्राम रक्षा देवी मंदिर में यह कलश रखी गयी, जिसमें पुजा पाठ के साथ प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया गया . इस बारे में जानकारी देते हुए इस कमिटी के एक सदस्य विश्वजीत बाउरी ने बताया कि ग्राम की रक्षा करने वाली केथी ग्राम देवी मां मंदिर कमिटी की ओर ग्राम देवी पुजा का आयोजन प्रत्येक वर्ष बहुत ही भव्य रूप से किया जाता है. इस वर्ष भी गाजे बाजे के साथ यह पुजा क्लश यात्रा के साथ आज किया गया, जिसमे इस ग्राम के सैकड़ों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया , जिसमें विधी विधान के साथ ग्राम देवी का पुजा पाठ किया गया ओर संध्या में प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया गया. इस प्रसाद को ग्रहण करने के लिए इस ग्राम के लोग सहित आसपास के लोग पहुंचे थे. इस मौके पर .मन्दिर कमिटी के राजु बाउरी, परिमल कुमार, तापस बाउरी, रंजीत बाउरी आदि की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन