बिरला ओपन माइंड्स द्वारा विद्यार्थियों के लिए कोचिंग केंद्र के फ्रेंचाइजी के लिए के लिए की गई बिजनेस मीट





 आसनसोल -श्रीहरि ग्लोबल आईआईएसडी फाउंडेशन के द्वारा फ्रेंचाइजी बिजनेस मीट का आयोजन आसनसोल के सृष्टि नगर स्थित ओडीसी क्लब में की गई. इस बिजनेस मीट में बिरला ओपन माइंड्स के द्वारा आसनसोल- दुर्गापुर कोयलांचल शिल्पांचल में विद्यार्थियों के स्वावलंबी बनाने के लिए कोचिंग सेंटर के फ्रेंचाइजी दिए जाने को लेकर यह बिजनेस मीट की गई थी,जिसमें आसनसोल दुर्गापुर अंचल के कोचिंग सेंटर के 50 से भी अधिक प्रभारी मौजूद थे. इस अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज ,श्री हरि ग्लोबल आईआईसीडी फाउंडेशन के सहज डिजिटल विभाग के अभिजीत कुमार, रियाज अहमद के अलावा बंगाल सृष्टि के आसनसोल शाखा के अधिकारी आसनसोल, दुर्गापुर शाखा के अधिकारी विनय चौधरी एवं अनिल झा प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

 इस बारे में जानकारी देते हुए फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ राहुल वर्मा ने कहा कि बिरला ओपन माइंड्स द्वारा इस अंचल के विद्यार्थियों को यहां पर प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिरला ओपन माइंड्स की तरफ से ही यहां के प्रशिक्षित विद्यार्थियों के लिए रोजगार का प्रबंध किया जाएगा उन्हें कहा कि यहां की कोर्स फीस ₹12000 से 14000 तक होगी ,जबकि 14 हजार तक रोजगार तक कि गारंटी उसी शहर में दी जाएगी. डॉक्टर राहुल वर्मा ने कहा कि वह चाहते हैं कि यहां आसनसोल दुर्गापुर अंचल में पहले से ही जो कोचिंग सेंटर खुले हुए हैं वह उनके साथ जुड़े और अगर कोई बिरला ओपन माइंड्स का फ्रेंचाइजी लेना चाहता है तो इसके लिए भी बातचीत करेगी. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले समय में इस अंचल में 1000 इस तरह के केंद्र खोले जा सके. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान