500 बेडो की लाइफ लाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की शुरुआत हुई





जामुड़िया-- बांग्ला नए साल के पहले दिन पोइला बैसाख पर आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में 500 बेडो की लाइफ लाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की शुरुआत की गयी. यहां पर फीता काटकर इस नव निर्मित हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर राज्य के प्रमुख नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ ललित अग्रवाल,इस अस्पताल के सी ई ओ फाल्गुनी चक्रबर्ती, आसनसोल के बी कॉलेज के प्रिंसिपल फाल्गुनी मुखर्जी,अस्पताल के निदेशक डॉ जयंतो भटाचार्य,मिश्रा एसोसिएट्स के हरि नारायण मिश्रा, अस्पताल के मेडिकल सर्विस निदेशक पुण्यब्रत मुखर्जी सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे. इस मौके पर फाल्गुनी चक्रवर्ती ने कहा कि आज बांग्ला नए साल के पहले दिन काली पहाड़ी इलाके में 500 बेडो के इस लाइफ लाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की शुरुआत हो रही है. उन्होंने इसके लिए डॉक्टर ललित अग्रवाल को धन्यवाद दिया जो की कोलकाता के डॉक्टर हैं और एक बहुत बड़े नेफ्रोलॉजिस्ट हैं उन्हें कहा कि डॉक्टर ललित अग्रवाल इस अस्पताल के साथ बतौर मेंटोर जुड़े हुए हैं. इस अस्पताल में यहां के लोगों को कई नई सुविधा प्राप्त होगी जैसे कैप्सूल एंडोस्कोपी, एंडोस्कोपिक, अल्ट्रासोनोग्राफी, 70 बेडो के क्रिटिकल केअर यूनिट,मदर एंड चाइल्ड केअर यूनिट,6 बेडो के बर्न यूनिट तथा 25 बेडो के डायलसिस यूनिट, आईसीयू,के साथ टेस्ला कम्पनी के आधुनिक एम आर आई जैसे सुविधा प्राप्त होंगे जो अभी तक इस क्षेत्र के लोगों को प्राप्त नहीं थी. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के खुल जाने से यहां के लोगों को अब विश्व स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था मिलेगी,एवं दक्षिण राज्य में अपने इलाज के लिए नहीं जाने होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन