श्री श्याम बाल मंडल द्वारा सीपीवीएफ के जवानों को गर्मी से राहत देने के लिए रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी के हाथों 500 गमछा और पानी के बोतल दिए गए





रानीगंज-रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित नव निर्मित श्री श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम बाल मंडल द्वारा दिन भर तपती गर्मी में सीपीवीएफ के जवानों को थोड़ी राहत मिले, इस बात को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल के हाथों 500 गमछा और पानी के बोतल प्रदान किये गए. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विष्णु सराफ, सचिव पवन केजरीवाल, कोषाध्यक्ष विनोद बंसल ,बिमल सराफ,मुरारी जोशी, अजीत खेतान, सावर सिंघानिया पप्पू माटोलिया आदि उपस्थित थे 

मौके पर सचिव पवन केजरीवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में ट्रैफिक की ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनको राहत पहुंचाने के लिए श्री श्याम बाल मंडल की तरफ से यह अभियान चलाया गया.

श्री श्याम बाल मंडल के अध्यक्ष विष्णु सराफ ने कहा की संस्था की तरफ से 500 सफेद गमछा और पानी के बोतल बांटे गए ,उन्होंने कहा कि इससे आशा है कि ट्रैफिक कर्मचारीयों को थोड़ी राहत मिलेगी उन्होंने बताया कि उनके संस्था हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करती रहती है और आज एकादशी का पवित्र दिन है आज इस कार्य को करने का फैसला लिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर