साहेबगंज गांव में महादेव को पालकी पर बिठा कर गांव की परिक्रमा कराया




रानीगंज-बसुमती शिशु उद्यान साहेबगंज, रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत के साहेबगंज गांव के लोग नए विचार लेकर आए और महादेव के विवाह के लिए महादेव को पालकी पर बिठाया और साहेबगंज गांव की परिक्रमा कराया. बाबा को सात फेरे लगाकर मंदिर में ले जाया गया.सबसे पहले बाबा की पालकी को घुमाया गया उसके बाद महादेव का जयकारा लगाया गया और कीर्तन किया गया . ग्रामीणों ने बाबा की परिक्रमा कराई . उसके बाद गांव में पूजा होम यज्ञ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया.इस पूजा से जुड़े विभास गांगुली ने कहा कि यहां पर हर साल शिवरात्रि के अवसर पर पूजा का आयोजन होता है ,लेकिन यहां पर शिव की बारात पहली बार निकल गई ,जिसमें भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. इसके बाद यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी हुए .उन्होंने कहा कि अन्य जगहों पर शिव की बारात निकलती थी. उसे देख यहां पर भी शिव की बारात निकलने का फैसला लिया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

दुसरी और काशीपुर डांगा स्तिथ पंच मुखी हनुमान मंदिर में शिवरात्रि की संध्या पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन की गई,जहां जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.आयोजन को सफल बनाने में गणेश साव,विनोद पाण्डेय, श्याम सुंदर गुप्ता एवं राजेश सिंह की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर