सीटु द्वारा बंद बल्लभपुर पेपर लिमिटेड कारखाना को चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.



रानीगंज-सीटु समर्थित मजदूरों ने शुक्रवार की दोपहर रानीगंज के बल्लभपुर पेपर लिमिटेड कारखाना के बाहर प्रदर्शन किया. उनकी मांग थी कि 7 जनवरी को पेपर मिल बंद किया गया था और प्रबंधन और अधिकारियों ने 29 जनवरी को निलंबन नोटिस जारी किया. तब से आंदोलन लगातार जारी है. सीटु के कर्मचारियों को इस मिल के खुलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, 40 फीसदी बकाया भुगतान पाने के लिए उन्होंने आंदोलन लड़ा. श्रमिक नेता हेमन्त प्रभाकर ने कहा मजदूर पेपर मिल गेट के सामने धरना दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने जीवन के लिए पानी, बिजली आदि जरूरी चीजों का जुगाड़ के लिए भुगतान नहीं मिला है. 23 फरवरी को मंत्री मलय घटक और मालिकों और दोनों यूनियनों के बीच बैठक हुई, इसमें कहा गया था कि 28 तारीख को मिल को खोलने को लेकर मलिक पक्ष की तरफ से कोई फैसला लिया जाएगा ,लेकिन देखा जा रहा है कि 28 फरवरी की तारीख भी बीत गया, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया. उन्होंने साफ कहा कि मजदूर चाहते हैं कि मिल खोला जाए और मजदूरों का जो बकाया वेतन है, उसे दिया जाए वरना बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली