श्री सीताराम जी मंदिर में सामूहिक सुंदर कांड का पाठ का आयोजन में महिलाओं ने हिस्सा लिया



रानीगंज-श्री सीताराम जी मंदिर में सामूहिक सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रमुख रूप से महिलाओं ने हिस्सा लिया.कार्यक्रम के आयोजकों की तरफ से सीताराम मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया ने कहा कि जब से अयोध्या में श्री राम मंदिर की स्थापना हुई है पूरा देश राममय हो गया है. रानीगंज में भी श्री राम के परम भक्त हनुमान के गुणगान के लिए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, वहीं ललित झुनझुनवाला ने बताया कि मान्यता है कि इसको पढने से व्यक्ति कभी गलत राह पर नहीं जाता. इस का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन का लाभ होता है . इसके साथ ही जीवन की सभी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं. इसका पाठ करने से मन को शांति भी मिलती है. दुसरी तरफ मंदिर के प्रमुख पुजारी विजय पांडे ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के रामायण में कुल सात अध्याय हैं जिनमे से पांचवें कांड का नाम सुन्दकांड है. यह मुख्य रूप से भगवान राम के भक्त हनुमान पर आधारित है. सुन्दरकाण्ड का शाब्दिक अर्थ है – सौन्दर्य की पुस्तक. जिसमें पूरी रामायण की सभ्यता दर्शायी गई है, तथा भगवान राम और राक्षस रावण के बीच का संघर्ष का दर्शन होता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार