जामुड़िया : प्रेस क्लब ऑफ जामुड़िया के सदस्य हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार संजीत मोदी के साथ गुरुवार को आसनसोल मुर्गा सोल के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास मारपीट की घटना घटी है. मनीष सलूजा नाम के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है.मनीष सलूजा पर आरोप है कि उसने लोन दिलाने के नाम पर संजीत मोदी का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ब्लैंक चेक लेकर संजीत मोदी के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी रूप से बजाज फाइनेंस से 2016 में लोन उठाया था.इसके बाद से ही संजीत मोदी के अकाउंट से पैसे कटने लगे, उस समय उसने जब बैंक में शिकायत की तो उसे अकाउंट बंद करने की सलाह दी गई. त्तपश्चात् एक वर्ष बाद मनीष सलूजा से मुलाकात हुई तो उसने बताया कि हां मैं काम से लोन उठाया था परंतु किसी कारणवश नहीं लौटा पाया. कुछ दिन में सारे पैसे लौटा दूंगा.कुछ दिनों के बाद उसने संजीत मोदी का फोन भी ब्लॉक कर दिया था, संजीत मोदी बार-बार उसे फोन करता था परंतु उसे संपर्क नहीं हो पता था. इस विषय पर संजीत मोदी ने बताया कि गुरुवार को जब एक काम के सिलसिले में मुर्गासोल स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में गया तो अचानक मनीष सलूजा से मुलाकात हो गई. जब संजीत मोदी ने अपने पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ा इसके बाद मनीष सलूजा ने 8-10 युवकों को बुलाकर लाठी डंडों से बुरी तरह से मारा. डर के मारे संजीत मोदी बैंक के अंदर ही दो घंटे तक बैठा रहा. फोन कर मित्रों को बुलाया . मित्रों ही आसनसोल दक्षिण थाना ले जाकर शिकायत दर्ज करने के बाद आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया . संजीत मोदी के हाथ, छाती एवं पैर में गंभीर चोट लगी है. इस विषय को लेकर शुक्रवार को प्रेस क्लब आफ जामुड़िया के सदस्य आसनसोल साउथ पुलिस थाना प्रभारी से बात करते हुए इस घटनाक्रम मे लिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. थाना प्रभारी ने सभी पत्रकारों को आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द करवाई करने की बात कहा. इस मौके जामुड़िया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्येन मुखर्जी, सचिव हरि घोष, गुरमीत सिंह, रिंकु माजी, बिक्की गोप, टोनी आलम शिवराम पाल दिलीप साव प्रमुख रूप से उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ