नारायनकुड़ी ओसीपी में किये जा रहे ब्लास्टिंग के कारण गुस्साए ग्रामीणों की सुध लेने टीएमसी के राज्य सचिव वी शिवदासन दासु एवं रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात किये




रानीगंज-इसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र के नारायण कुड़ी ओसीपी में ब्लास्टिंग से घरों में हो रहे नुकसान के कारण ग्राम के लोगो में भारी क्षोभ है,इसके विरोध में बीते दिन ग्रामीणों ने ओसीपी प्रबन्धन के विरुद्ध प्रदर्शन किया. गांव वालों का आरोप था कि ओसीपी में हुए ब्लास्टिंग के चलते कई घरों में काफी नुकसान हुआ है, एवं कई घर क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की सुध लेने टीएमसी के राज्य सचिव वी शिवदासन दासु एवं रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली पहुंचकर माझ पाड़ा पाल पाड़ा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात किया.

वहीं यहां उपस्थित थे एगरा ग्राम पंचायत के प्रधान ममता मंडल, ग्राम पंचायत के सदस्य ब्यूटी सिंह,प्रियंका बाउरी,टीएमसी नेता सौमित्र बैनर्जी,समाजसेवी विभास गांगुली,सुदर्शन खां,अशोक हेला आदि. 

 वी शिवदासन दासू ने कहा कि ब्लास्टिंग की वजह से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन क्योंकि अभी चुनाव चल रहा है ,इसलिए अभी कोई मुआवजा नहीं दिया जा सकेगा या आर्थिक सहायता भी नहीं की जा सकेगी, लेकिन उन्होंने कहा कि अगले बुधवार को यहां पर एक क प्रशासन के लोगो को लेकर एक बैठक होगी ,जहां पर कुनुस्टोरिया एरिया के महाप्रबंधक , ओसपी के एजेंट,मैनेजर इस पंचायत के प्रधान और गांव के लोग उपस्थित रहेंगे और इस बैठक में इस समस्या के एक स्थाई समाधान के बारे में मंथन किया जाएगा .उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही इस समस्या के कारण यहां के लोग भी काफी परेशान हैं. और यह बहुत जरूरी है कि इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकाला जा सके.

ज्ञात रहे कि नारायण कुड़ी ओसीपी में ब्लास्टिंग की वजह कई घरों को भारी नुकसान और कुछ लोगों को चोट की खबर पाकर शनिवार दोपहर को इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक अग्निमित्रा पाल तो संध्या माकपा नेता सुप्रियो रॉय आये थे ,और उन्होंने भी यहां के महाप्रबंधक से मुलाकात कर यहां के लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की बात कही थी,साथ ही माकपा नेता का कहना था कि इस हाई वाल माइनिंग प्रोजेक्ट में ब्लास्टिंग की बात ही नही थी,अंदर ही अंदर कॉन्टिनियुस माइनिंग मशीन से कोयला निकालने की बात थी,तो फिर ब्लास्टिंग क्यों की जा रही है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली