नारायणकुड़ी पैच में ग्राम वासियों ने ब्लास्टिंग के विरोध में जमकर तोड़फोड़ किया,दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़ फोड़ की गई



रानीगंज-ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कुनुस्टोरिया एरिया अंतर्गत नारायण कुड़ी पैच में ग्राम वासियों ने ब्लास्टिंग के विरोध में जमकर तोड़फोड़ किया. दफ्तर को तोड़ दिया गया.करीब दो दर्जनों से अधिक वाहन,कार एवं बाइक में तोड़ फोड़ की गई.

खदान से लगभग डेढ़ हजार फीट दूर नारायण कुड़ी, माझी पाड़ा के समर बाउरी ने बताया कि इस दिन दोपहर करीब दो बजे ब्लास्टिंग के कारण उनके घर पर पत्थर गिरे. उनके घर का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. धमाके की आवाज सुनकर आतंक से परिवार के साथ बाहर आ गए. उनके पड़ोसी शुकदेव बाउरी, परेश बाउरी, बुला बाउरी ने बताया कि उनके तीन घर समेत कई अन्य घरों में इसी तरह दरारें आ गयीं है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि विस्फोट के कारण अब तक करीब सौ घरों में दरारें आ गयी हैं. उन्होंने बार-बार विस्फोट की मात्रा को कम करने के लिए कहा है, लेकिन खदान अधिकारी लगातार अनदेखी कर रहे हैं. आखिरकार उन्हें विरोध के लिए मजबूर होना पड़ा, हालांकि तोड़ फोड़ की जिम्मेदारी किसी ने स्वीकार नहीं की.





स्थानीय एगरा ग्राम पंचायत के भाजपा सदस्य बादशाह चट्टोपाध्याय ने कहा कि इस ओसीपी के कारण नारायन कुडी गांव का भविष्य खतरे में है. वे चाहते हैं कि गांव की रक्षा के लिए सभी पार्टियां एकजुट हों और एकजुट होकर आंदोलन करें. जिससे गांव का अस्तित्व बचेगा. एगरा ग्राम पंचायत के सीपीएम सदस्य कृष्णेंदु मंडल ने बताया कि विस्फोट के कारण पत्थर गिरने से गांव के पुराने क्लब के एसबेस्टस की छत ढह गयी. ओसीपी चालू होने के बाद से ग्रामीणों ने एकजुट होकर ओसीपी में कोयला खनन के बाद बनाई जा रही सुरंगों को वैज्ञानिक तरीके से भरने, कटी हुई मिट्टी और पत्थर को खदान के बगल में जमा कर दिया गया है, इसे समतल कर वृक्षारोपण की मांग किया. गांवों में 'सीएसआर' फंड के पैसे से मुफ्त में बिजली, पानी की आपूर्ति और सड़क नवीनीकरण की व्यवस्था की मांग की गई है साथ ही उन्होंने मांग की कि ईसीएल क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत की व्यवस्था करे.

इस बीच ग्रामीणों ने कहा कि अगर विस्फोट का स्तर कम कर गांव को सुरक्षित नहीं किया गया तो वे ओसीपी नहीं चलने देंगे. टीएमसी कार्यकर्ता ममता बावरी ने कहा की ब्लास्टिंग की वजह से यहां के घरों को जो नुकसान पहुंच रहा है यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है ,आज जो कुछ भी हुआ इससे किसी की जान भी जा सकती थी, कोलियरी प्रबंधन मुआवजे की बात करता है, लेकिन अगर किसी की मौत हो जाती है तो उसका मुआवजा प्रबंधन नहीं देगा. उन्होंने कहा कि वह लोग यहां पर ओसीपी चलाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसके लिए अगर यहां के लोगों को परेशानी हो रही है उनकी जान खतरे में आ जाएगी घरों में दरारें आने शुरू हो गए हैं तो ग्रामीण इसका विरोध करेंगे और ओसीपी चलने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कोलियरी के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ बैठना पड़ेगा और इसका एक स्थाई समाधान निकालना पड़ेगा तभी खदान को चलने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह इसमें किसी राजनेता या किसी राजनीतिक दल को वह लोग सम्मिलित नहीं करना चाहते .वह चाहते हैं कि कोलियरी प्रबंधन ग्रामीणों के साथ सीधी बात करें .ममता बावरी का कहना था कि यहां पर खदान शुरू किया गया है ,लेकिन ग्रामीणों को कोई नागरिक सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है .यहां पर ना बिजली है, ना रास्ता है ,और ना ही अन्य कोई सुविधा. स्थानीय निवासी सरस्वती देवी ने बताया कि आज दोपहर ओसीपी में ब्लास्टिंग की वजह से बड़े-बड़े पत्थर उड़ कर आए और उनके घर के दरवाजों को नुकसान पहुंचाया ,घर में दरारें आ गई .उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को थोड़ी बहुत चोट भी आई .उनका साफ कहना है कि आज जो कुछ भी हुआ उससे बड़ा हादसा हो सकता था और लोग यहां के डरे हुए हैं.

दूसरी और इस संबंध में नारायनकुड़ी ओसीपी के मैनेजर सुमन कुमार ने बताया कि फिलहाल उनकी मां की तबियत खराब होने के कारण वह रांची में है,उन्हें ओसीपी में तोड़ फोड़ की खबर मिली है,सुरक्षा कर्मी अमरनाथ चौधरी के साथ मार पीट की गई,दर्जनों वाहनों में तोड़ फोड़ की गई ,इस घटना को लेकर एफआईआर की जाएगी .उन्होंने बताया कि दरअसल ओसीपी में कोयला चोरी को रोकने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से सख्ती पूर्वक सुरक्षा कर्मी काम कर रहे हैं. बीते दो दिन पूर्व कोयला चोरी के मामले में दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया था.गुरुवार को सुनियोजित तरीके से उनके द्वारा आक्रमण किया गया,जबकि फिलहाल जो भी ब्लास्टिंग होती है ,इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर पद्धति से होती है,जिसका 100 मीटर दूरी तक भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है,उसके वावजूद इस घटना को अंजाम दी है,उन्होंने कहा इसी तरह का ग्रामीणों का आक्रमण होता रहे,तो ओसीपी में अधिकारी एवं कर्मी भयवश कार्य नही कर पाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन