रानीगंज-रानीगंज के नव निर्मित श्री श्याम मंदिर में प्रथम वर्ष आयोजित रंगभरी एकादशी फाल्गुन मेला के दो दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर बुधवार के संध्या मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या पर कोलकाता के कलाकार राज-गुरु ने ऐसा भजनों की गंगा बहाई की श्याम भक्त अपनी सुध बुध खो बैठे,एवं उन्हें पता भी नहीं चला कि कब भोर हो गयी.प्रातः तक चले इस भजन कीर्तन के दौर के कारण प्रातः4 बजे श्री खाटू नरेश की शयन आरती की गई ,ततपश्चात दो घण्टो तक मंदिर के द्वार बंद रहे,गुरुवार प्रातः6 बजे मंगला आरती कर पुनः दो घण्टो के मंदिर के कपाट बंद रहे ,इस दौरान बाबा का श्रृंगार कर 8 बजे से भक्तो के दर्शन के लिए खोल दिये गए.इस भजन कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम नरेश संग भक्तो ने फूलो की होली खेली,एवं राजस्थानी परम्परा के अनुसार ढप के ताल पर खाटू नरेश के एक से बढ कर एक भजन स्थानीय कलाकारों द्वारा गाये गए.रात भर भक्त गन भजन कीर्तन के सागर में गोता लगाते रहे.















0 टिप्पणियाँ