हाड़ा भांगा ग्राम रक्षा कमेटी के बैनर तले ग्रामीणों ने क नोनिया नदी के ऊपर नए सेतु का निर्माण की मांग




 रानीगंज -रानीगंज ब्लॉक अंतर्गत तिराट ग्राम पंचायत के अधीन हाड़ा भांगा स्थित अति जर्जर नोनिया नदी पर नए ब्रिज का निर्माण तथा हाडा भांगा से लेकर रानीसायर तक के बदहाल रास्ता के मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को हाड़ा भांगा ग्राम रक्षा कमेटी के बैनर तले सैकड़ो महिला पुरुष ने नोनिया नदी के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रास्ता अवरोध किया.ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां पर ब्रिज के मरम्मत न होने से बदहाल स्तिथि के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है .लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर इस इलाके में आवागमन करना पड़ता है .अक्सर दुर्घटनाएं होती है, जिसमें महिलाओं पुरुषों के अलावा बच्चों और बुजुर्गों की भी जान चली जाती है. यहां तक की मवेशी भी सुरक्षित नहीं है .अक्सर हादसे में उनकी भी जान चली जाती है. इसके साथ ही ग्वाला समाज की और से मिस्टू गोप ने कहा कि ईसीएल को जितना भारी वाहन चलाने की अनुमति है उससे दोगुना भारी वाहन चलाया जाता है, जिससे कि रास्ते की हालत काफी खराब हो चुकी है, और लोगों की जान खतरे में पड़ गई है .उन्होंने इस पर भी रोक लगाने की मांग करते हुए तिराट से रानीसायर तक के अति खस्ताहाल रास्ते के मरम्मत करने की मांग किया. इनका कहना था कि यहां के लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि अब आने वाले चुनाव को बहिष्कार करने की भी बात कही जा रही है .उन्होंने बताया कि अगर यहां के लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो यहां के लोग चुनाव बहिष्कार करने की बात को समर्थन करेंगे . आने वाले समय में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा. ग्वाला समाज के अध्यक्ष नरेन गोप ने कहा कि जिस तरह से यहां पर लोगों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ता है .इस वजह से यहां के लोग काफी परेशान हो चुके हैं और आज इसी वजह से उन्होंने रोड जाम किया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले कई राजनीतिक दलों ने गांव के लोगों को आश्वासन दिया था लेकिन किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपनी बात रखी नहीं गई .उन्होंने कहा कि गांव वालों को यह पता है कि उनको अपनी लड़ाई और खुद ही लड़नी पड़ेगी और वह इन गांव वालों के साथ है. उन्होंने साफ कहा कि अगर इन गांव वालों की मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में यहां के लोग जो चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं उसका वह पूर्ण समर्थन करेंगे और जरूरत पड़ी तो चुनाव के दौरान ही जीटी रोड भी जाम कर दिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा