रानीगंज के लाइफ लाइन नेताजी सुभाष बोस रोड के किनारे बने फुटपाथ को तोड़ने का कार्य से लोगो में खुशी

 




रानीगंज-रानीगंज के लाइफ लाइन माने जाने वाले नेताजी सुभाष बोस रोड में वर्ष 2016-17 में आसनसोल नगर निगम द्वारा बनाए गए फुटपाथ को तोड़ने का कार्य आसनसोल नगर निगम द्वारा शुक्रवार से आरंभ की गई है.इससे लोगो में खुशी ब्याप्त है. ज्ञात हो की तत्कालीन मेयर जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल में वर्ष 2016-17 में रानीगंज के नेताजी सुभाष मार्ग को चौड़ीकरण करने के तहत सड़क के दोनों किनारे जिस स्थान पर जगह थी वहां चार-चार फीट करके चौड़ी की गई थी, एवं यात्रियों के चलने के लिए फुटपाथ का निर्माण भी किया गया था. लाखो रुपए की लागत से इस कार्य को पूरा किया गया था पर देखा गया कि रानीगंज के एनएसबी रोड संकरी होने के कारण फुटपाथ लोगों के सुविधा के स्थान पर अभिशाप बन गई थी. इसका मूल कारण था कि सड़क चौड़ी न होने के कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होने लगी ,अंततः इसका एकमात्र उपाय थी इस बनाए गए फुटपाथ को तोड़ने का, एवं इस फुटपाथ को तोड़े जाने का कार्य मेयर जितेंद्र तिवारी के कार्यकाल में कुछ स्थानों पर भी किया गया था, पर किसी कारणवश रोक दिया गया था. इस फुटपाथ को तोड़ने के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा रानीगंज सिटीजन्स फोरम तथा रानीगंज के नागरिकों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही थी ,आखिरकार लोकसभा चुनाव के घोषणा के पूर्व इस फुटपाथ को तोड़े जाने का कार्य आरंभ कर दिया गया. इस संबंध में रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने बताया कि रानीगंज के पंजाबी मोड़ से लेकर नीलकंठ होटल तक बनाए गए इस फुटपाथ को तोड़ी जाएगी एवं इस फुटपाथ को तोड़े जाने के पश्चात फिर से उसे स्थान को कंक्रीट ढलाई कर सड़क चौड़ी कर दी जाएगी, कौशिक सेनगुप्ता ने यह भी बताया कि फिलहाल पंजाबी मोड पर बनाए जा रहे हैं कलवर्ट के निर्माण कार्य के कारण नागरिकों को परेशानी हो रही है परंतु सड़क के किनारे लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर के कारण इस कलवर्ट का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिसके लिए विद्युत विभाग से ट्रांसफॉर्मर को पिछे हटाने के लिए कई बार आवेदन की गई है एवं आशा है कि दो-चार दिन के भीतर शीघ्र ही इस ट्रांसफार्मर को हटाए जाएंगे, तत्पश्चात इस स्थान पर कलवर्ट बनाने का कार्य पूर्ण हो जाएगी. उन्होंने बताया कि इस कलवर्ट के निर्माण से राम बागान क्षेत्र के निवासियों के घरों का पानी पंजाबी मोड़ के दूसरे छोर 6- 7 नंबर पंजाबी मोड़ के दूसरे साइड से जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी. इस कार्य का अवलोकन करने के लिए रानीगंज बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शहजादा तथा अन्य कई वार्ड पार्षद पहुंचे. वहीं इस संबंध में रानीगंज सिटीजन फॉर्म के कोषाध्यक्ष अरविंद सिंघानिया ने बताया कि फुटपाथ को तोड़े जाने से रानीगंज के सड़क के किनारे के पार्किंग की समस्या समाप्त होगी. उन्होंने कहा कि यह आसनसोल नगर निगम की काफी सराहनीय पहल है एवं इससे रानीगंज वासी उपकृत होंगे . रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान ने भी फुटपाथ को तोड़े जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस फुटपाथ को तोड़े जाने का कार्य एक वर्ष पूर्व ही हो जानी चाहिए थी,क्योंकि इसे तोड़ने के लिए रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने कई बार यहां के विधायक तथा बोरो चैयरमेन के पास पत्राचार किया था.इससे रानीगंज के मुख्य मार्ग नेताजी सुभाष रोड पर लोगों का आवागमन में सुविधा होगी एवं संतोष जताया की लोगो को अपने वाहनों कि पार्किंग में भी सुविधा होगी. बोरो चैयरमेन मुज्जमिल शहजादा ने कहा कि एनएसबी रोड को जाम मुक्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास की जा रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता