रानीगंज: रानीगंज के सोष्टि गोड़िया स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में रानीगंज गंधोबनिक महासभा रानीगंज शाखा समिति का चौथा द्विवार्षिक महासभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालक श्रीधर चंद्र मल्लिक ने किया.रानीगंज के गंधोबनिक महासभा के सचिव दिलीप कुमार दास,सभापति हाराधन साधु,डॉ उदय चंद्र खान, श्रीकांत साधु सहित और भी सदस्य गण उपस्थित थे. वहीं कोलकाता गंधोबनिक महा सभा के पदाधिकारियों में वर्किंग प्रेसिडेंट रवींद्रनाथ बनिक, जीएस अमित पाल, ट्रेजरर अमित दत्ता, संपादक दीपांशु दत्ता सहित बांकुड़ा, दुर्गापुर, पुरुलिया शाखा से कई शाखाओं के प्रेसिडेंट एवं सेक्रेटरी आए हुए थे. वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन इनके कुलदेवी गंधेश्वरी देवी के फोटो पर फूल एवं माला अर्पण कर संगीत के माध्यम से किया. आए हुए सभी अतिथियों को सम्मानित भी किया गया.श्रीधर चंद ने बताया कि महासभा का उद्देश्य संग़ठन को मजबूती प्रदान के समाज को एक सूत्र में बांधना ,मेघावी छात्रो को सम्मानित करना,समाज के गरीब कन्याओं को विवाह करवाना तथा बांकुड़ा में गंधेस्वेरी नदी इलाके में मां गंधेस्वेरी के मंदिर निर्माण पर चर्चा किया गया.










0 टिप्पणियाँ