आसनसोल-भाजपा की तरफ से शनिवार को आसनसोल लोकसभा सीट के लिए भोजपुरी गायक पवन सिंह के नाम की घोषणा कर दी गई. दिल्ली में भाजपा के मुख्य कार्यालय में एक संघवादाता सम्मेलन के दौरान पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई. आपको बता दें कि आसनसोल लोकसभा सीट पर कौन बीजेपी का उम्मीदवार होगा. इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे, आखिरकार उन अटकलों पर विराम लगाते हुए आज पवन सिंह के नाम की घोषणा कर दी गई.पवन सिंह का टक्कर बिहारी बाबू के नाम से जाने-जाने वाले आसनसोल लोकसभा के वर्तमान संसद शत्रुघ्न सिन्हा से होगी.
ज्ञात हो की पवन सिंह की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फिल्मों में अपने अभिनय और सिंगिग के साथ ही उनकी संपत्ति भी करोड़ों में है. रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 6-8 मिलियन डॉलर (करीब 50-65 करोड़ रुपये के आस-पास) है. पवन सिंह की गिनती भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स में की जाती है.


0 टिप्पणियाँ