जन संजोग सम्पर्क अभियान में पहुंच भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी ने केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का जानकारी दिया



जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या चार के जामुड़िया थाना मोड़ स्थित नेताजी कुष्ठ क्लोनी में सोमवार को जन संजोग सम्पर्क अभियान में पहुंचे भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी. इस दौरान इन्होने यहां उपस्थित सैकड़ों महिलाए को केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता निरंजन सिंह, अनिरुद्ध पासवान, मनोज सिंह, तालाबाबु माडी ,अजय रुईदास ,मुकेश शर्मा, दिनेश दे, रोहित रुईदास, बिजय कान्त उपाध्याय, भृगु ठाकुर ,संजय यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यहां पर बने हरि बोल मंदिर का निर्माण किया गया था ,यहां के लोगों ने हमें अमतंत्रित किया था की इस मंदिर का दर्शन करने के लिए. एक बार आइए .इस लिए मैं यहां पर आया हू और यहां आकर मुझे काफी अच्छा लगा .इस मंदिर में आकर और अपने लोगों से मिलकर काफी सुखद एहसास हुई.इसके साथ ही उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में विकास कार्य किया जा रहे हैं .पश्चिम बंगाल और आसनसोल की जनता उसे देख रही है ,और उनका पूरा भरोसा है कि मोदी के उनके विकास कार्य को देखते हुए बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी भाजपा को जीत हासिल होगी. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में पूरे बंगाल में हर एक क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है ,लोग उससे परेशान हो चुके हैं. और आने वाले चुनाव में वही सबसे बड़ा मुद्दा होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन