सोलर हाई मस्ट लाइट का उद्घाटन विधायक हरेराम सिंह ने किया



जामुड़िया - कवि तीर्थ स्थल के नाम से प्रसिद्ध चुरुलिया काजी नजरुल इस्लाम कालेज को सम्पूर्ण रूप से रोशनी से जगमगाने के लिए संसद निधि से सोलर हाई मस्ट लाइट का उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने शिलापट्ट हटाकर किया. इस बारे में जानकारी देते हुए हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के इलाके में स्थित एक मात्र यही कालेज है .इस कालेज में स्थानीय एवं दुर दराज से आकर विधार्थी यहाँ पर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते है ,ओर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ते है .पश्चिम बंगाल राज्य सरकार शिक्षा से लेकर सभी विकास कार्य को महत्व दे रहे है. इस कालेज को ओर भी बेहतर करने के लिए कोई भी चीज की जरूरत पड़ती है हमारे संसद को जानकारी दिया जाएगा ओर हमारी तरफ से किसी भी प्रकार से कोई भी जरूरत पड़ती है तो मैं हमेशा इनके पास हूं. इस मौके पर इस कालेज के प्रिंसिपल अबुल कलाम मल्लिक ,प्रोफेसर दीपक मोदी, प्रदीप मुखर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली