जामुड़िया- आसनसोल नगर निगम अंतर्गत
जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या चार के मोमिन मोहल्ला बाईपास छह नम्बर में 9 लाख 85 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नये कम्युनिटी हाल का शिलान्यास बोरो एक के चैयरमेन शेख शानदार ने किया. इस मौके पर मौहम्मद सोहराब ,मौहम्मद फिरोज, अमीन मास्टर, मौहम्मद अफताब आलम, मौहम्मद अख्तर ,ममुन रसीद ,मोहम्मद फरिद अंसारी ,शेख नसरुद्दीन, मोहम्मद बदकु, रयान मोहम्मद ,कलीम अंसारी आदि उपस्थित थे. इस बारे में जानकारी देते हुए शेख शानदार ने कहा कि यहां पर एक कम्युनिटी हॉल की काफी जरूरत थी, यहां के लोगों ने उन्हें काफी दिनों से एक कम्युनिटी हॉल बनाने के लिए कहा था. उन्होंने यहां के लोगों की बात मेयर विधान उपाध्याय तक पहुंचाई . मेयर विधान उपाध्याय कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करते ,खासकर जब वह चीज विकास से जुड़ी हुई हो. उन्होंने तुरंत यहां के कम्युनिटी हॉल बनाने के लिए फंड का इंतजाम किया और अनुमति प्रदान कर दी गई. शेख शानदार ने कहा कि जब से राज्य में ममता बनर्जी की सरकार आई है, तब से पूरे राज्य के साथ-साथ इस क्षेत्र का विकास हुआ है. ममता बनर्जी चाहती है कि सभी का विकास हो, और इसे सोच को सामने रखते हुए आज इस कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास किया गया. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस कम्युनिटी हॉल का निर्माण हो जाएगा.










0 टिप्पणियाँ