त्रीनयनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा सार्थकपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन



जामुड़िया: रविवार को त्रीनयनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन की तरफ से जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 7 इलाके के सार्थकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .यह रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल के सहयोग से किया गया. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उनके अलावा एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ,इस संस्था के अध्यक्ष पोरेसनाथ चटर्जी, सचिव श्यामल चटर्जी, तापस चटर्जी नित्य गोपाल चटर्जी सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे .मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता और रक्तदान करने से जैसे रक्त पानी वाले को फायदा पहुंचता है ,ठीक उसी प्रकार रक्त देने वाले को भी लाभ पहुंचता है क्योंकि जितना रक्त दिया जाता है उतना रक्त बन भी जाता है. उन्होंने कहा कि यह एक वैज्ञानिक सत्य है जिसे डॉक्टर और रक्तदान से जुड़े लोग स्वीकार करते हैं .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में जामुड़िया में पानी की किल्लत को भी काफी हद तक दूर कर लिया गया है ,और जिस इलाके में पानी की किल्लत है उसे भी बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा. शिविर के दौरान 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली