पार्षद उषा पासवान और आइएनटीटीयूसी के सहयोग से होली पर्व को लेकर जरूरतमंद को वस्त्र वितरण किया गया



जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या दस के नींघा स्टॉफ क्लब में वार्ड पार्षद उषा पासवान और आइएनटीटीयूसी के सहयोग से गुरुवार को होली पर्व को लेकर जरूरतमंद को वस्त्र वितरण किया गया .इस दौरान आए हुए अतिथियों को बैच एवं उत्तरीय पहना कर उनका स्वागत किया गया. जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह और वार्ड पार्षद उषा पासवान के द्वारा काफी संख्या में जरूरतमंद लोगों को साड़ी, कंबल, मच्छरदानी, कपड़े प्रदान किए गए. इस दौरान जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि अपने लिए तो सब करते हैं परंतु जो दूसरों के लिए कार्य करता है वह व्यक्ति महान कहलाता है. इस तरह के कार्य सभी वार्डों में करना चाहिए जो जरूरतमंद लोग हैं उनकी भी बहुत सारी अभिलाषाएं रहती है उन लोगों को हमें उनकी कमियों को पूरा करना चाहिए. सभी लोग त्योहार मनाते हैं ,सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं .इस दौरान हम लोगों का कर्तव्य बनता है कि जरूरतमंद लोगों को कपड़े देकर उनकी अभिलाषाओं को पूरी करना चाहिए. इस दौरान जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि वार्ड संख्या 10 के शिवडांगा में पानी के लिए एक बोरिंग किया जाएगा, जिसकी लागत करीब 26 लाख के आसपास होगी. इस बोरिंग के द्वारा मुस्लिम मोहल्ला, शिव मंदिर, इमामबाड़ा, गौतम बुद्ध कॉलोनी के लोगों को पानी प्राप्त होगा. इस बोरिंग के पानी से काफी हद तक पानी की समस्या दूर होगी. हमारी सरकार के द्वारा बहुत तेजी से पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा है ,प्रत्येक घर-घर में बहुत जल्दी नल लगाकर पानी प्राप्त होगा .इस मौके पर भोला पासवान, सिंटू भुईया, बाप्पी बैनर्जी, कल्याण महानता, सुवर्ण चटराज, नारयण शाव, गुड्डू खान, चन्दन यादव और राजू ठाकुर मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता