जामुड़िया प्रेस क्लब के सदस्य हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार संजीत मोदी के साथ की गई मारपीट



जामुड़िया : जामुड़िया प्रेस क्लब के सदस्य हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार संजीत मोदी के साथ गुरुवार को आसनसोल मुर्गा सोल के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास मारपीट की घटना घटी है। मनीष सलूजा नाम के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। मनीष सलूजा पर आरोप है कि उसने लोन दिलाने के नाम पर संजीत मोदी का आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ब्लैंक चेक लेकर संजीत मोदी के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी रूप से बजाज फाइनेंस से 2016 में लोन उठाया था। इसके बाद संजीत मोदी के अकाउंट से पैसे कटने लगे। इसे लेकर उसने जब बैंक में शिकायत की तो उसे अकाउंट बंद करने की सलाह दी गई।  जब एक वर्ष बाद मनीष सलूजा से मुलाकात हुई तो उसने बताया कि हां मैं काम से लोन उठाया था परंतु किसी कारणवश नहीं लौट पाया। कुछ दिन में सारे पैसे लौटा दूंगा। कुछ दिनों के बाद उसने संजीत मोदी को ब्लॉक कर दिया था संजीत मोदी बार-बार उसे फोन करता था परंतु उसे संपर्क नहीं हो पता था। इस विषय पर संजीत मोदी ने बताया कि गुरुवार को एक काम के सिलसिले में मुर्गासोल स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में जब मैं गया तो अचानक मनीष सलूजा से मुलाकात हो गई। जिसके बाद उसे मैं अपने पैसे मांगे उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ा इसके बाद मनीष सलूजा ने 8-10 युवकों को बुलाकर लाठी डंडों से बुरी तरह से मारा। डर के मारे मैं बैंक के अंदर ही 2 घंटे तक बैठा रहा। फोन कर मैन मित्रों को बुलाया मेरे मित्रों ने मुझे आसनसोल दक्षिण थाना ले गए जहां पर शिकायत दर्ज करने के बाद आसनसोल जिला अस्पताल में मुझे भर्ती कराया गया है। जहां मेरा इलाज चल रहा है। मेरे हाथ छाती एवं पैर में गंभीर चोट लगी है। इस विषय को लेकर शिल्पांचाल के पत्रकार मोहम्मद अली हुसैन ने पत्रकार पर हमले की कड़ी निंदा की उन्होंने बताया कि इस तरह से समाज के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर मनीष सलूजा पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर एवं जिला शासक को किया जाएगा एवं इस पर पत्रकारों द्वारा आंदोलन भी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता