जामुड़िया - पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के द्वारा जामुड़िया निवासीयो की यातायात सुविधा हेतु जामुड़िया से कोलकाता के लिए एसबीएसटीसी बस सेवा चालू किया गया था, लेकिन अचानक बीते एक माह से यह परिवहन सेवा बंद होने से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के लोगो को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है .ज्ञात हो कि यहां के बड़े छोटे व्यापारी को कोलकाता आना जाना सबसे अधिक इसी परिवहन से होता था, लेकिन यह बस सेवा बंद होने से व्यापारी वर्ग में एक मायूसी है .इस परिवहन सेवा को फिर से चालू हो . जामुड़िया से कोलकाता के लिए इस परिवहन सेवा से यात्रा करने वाले जामुड़िया निवासी घनश्याम जयसवाल ने कहा कि इस एसबीएसटीसी बस सेवा कई सालों से चल रहा था लेकिन किसी कारण वश बीच में बंद कर दिया गया था, लेकिन जामुड़िया निवासी ने फिर से इस बंद परिवहन सेवा चालू करने की मांग की थी ओर वह परिवहन फिर से चालू होने पर जामुड़िया निवासी सहित यहा के व्यापारी वर्ग में भी खुशी थी, लेकिन पिछले महीनों से उस परिवहन सेवा बंद होने पर यहा के लोगों में एक मायुसी छाई हुई है, क्योंकि यह बस रोजाना सुबह में भर्ती यात्रियों को लेकर कोलकता धर्मतल्ला तक जाती थी इससे यहां के लोगों को काफी सुविधा होती थी . इस परिवहन सेवा को जल्द से जल्द चालु किया जाए ताकि यहा के लोगों को इसका लाभ मिल सके .इस बारे में जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव महेश सवाड़िया ने बताया कि मरीज ,छात्र ओर व्यवसाई लोगों को यहा से कोलकता जाने के लिए एक मात्र सुविधा यह बस था . कुछ माह पहले भी यह साधन बंद हो गया था लेकिन हमलोगो ने जामुड़िया विधायक ओर जिला सभापति को जानकारी देकर उस समय भी इसे चालू करवाया था, लेकिन फिर से यह बंद होने के कारण यहा के लोगों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है .आज ही हम फिर से इस विषय पर जामुड़िया विधायक ओर जिला सभापति से बातचीत कर फिर से इसे चालू कराने का आवेदन किया जाएगा ,वहीं इसे लेकर आसनसोल बस एसोशिएशन के अध्यक्ष राजु आहलुवालिया ने कहा कि टीएमसी की सरकार लोगों को सेवा देने की सरकार है, यह साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के बस जामुड़िया से कोलकता जाने वाली बंद हो गई है वह बहुत ही दुख कि बात है ,लेकिन देखा जा रहा है कि जिस जगह पर इस बस को जनता सेवा करने हेतू देना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा, बहुत से ऐसे ग्रामीण अंचल है ,जहां इस परिवहन सेवा देने की जरूरत है . इस विषय पर हम साउथ बंगाल स्टेट ट्रांस्पोट कारपोरेशन के अधिकारी से बात कर इसे जल्द से जल्द चालु कराने का प्रयास करेंगे, ताकि जामुड़िया निवासी इस सुविधा से वंचित ना रहे.


0 टिप्पणियाँ