सारा भारत खेत मजदूर यूनियन तथा सीटू की तरफ से संदेश खाली की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया





रानीगंज-रविवार को रानीसायर मोड़ पर सारा भारत खेत मजदूर यूनियन तथा सीटू की तरफ से संदेश खाली की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस संदर्भ में वामपंथी नेता दिव्येंदु मुखर्जी ने कहा कि संदेशखाली में जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पुलिस की मदद से टीएमसी के नेताओं द्वारा दिन दहाड़े संदेशखाली की महिलाओं की इज्जत सरेआम नीलाम की जाती रही है उसके खिलाफ आज पूरे प्रदेश में आम महिला और पुरुष रास्तों पर उतर आए हैं.उन्होंने कहा कि माकपा नेता निरापदो सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,जबकि संदेशखाली में जो घटनाएं हुईं उस वक्त वह वहां थे ही नहीं. वह राज्य से बाहर थे. घटना की जानकारी मिलते ही वह प्रदेश में वापस आए कोलकाता में पार्टी बैठक में शिरकत की ,लेकिन उनको संदेशखाली की घटनाओं के लिए उनको गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि संदेशखाली में विरोध और तीव्र हुआ है कल से इसकी तीव्रता और बढ़ेगी .उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. उन्होंने बताया कि यह विरोध किसी पार्टी का नही है यह आम जनता का विरोध है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा