मंडलपुर नीलकंठ शिव मंदिर से 301 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

 



जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या छह स्थित मंडलपुर ग्राम स्तिथ नीलकंठ शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ होने वाले पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत मंगलवार सुबह गाजे -बाजे के साथ 301 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. यह कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर मंडलपुर ग्राम का परिक्रमा करते अखलपुर ब्रिज होते हुए ग्राम के समीप स्थित नंदी तालाब से जल भरकर वापस नीलकंठ शिव मंदिर मे यह कलश यात्रा पहुंची. कलश यात्रा के पश्चात देवपुजन, पंचाग पुजन, हवन कुंड अभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा एवं पुर्ण आहुति के साथ नर नारायण सेवा किया जाएगा. इस बारे में जानकारी देते हुए ग्राम वासी माधव कोड़ा ने बताया कि मंडलपुर ग्राम में दो साल पुर्व नीलकंठ शिव मंदिर का निर्माण हुआ था ,लेकिन उसका प्राण प्रतिष्ठा अभी तक नहीं हुआ. इस वर्ष इस ग्राम इलाके के आपसी सहयोग से बड़े उत्साह के साथ कलश यात्रा के साथ इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है, जिसमें पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया है .यह प्राण प्रतिष्ठा काशी से आए पंडित के द्वारा किया जाएगा. इस मौके पर विवेक केसरी ,रंजीत कोड़ा, सुनील माजी, शंभू कोड़ा, शक्ति राय, बिकाश कोड़ा, शम्भू कोड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली