आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मुर्मू की 275वीं जन्म जयंती मनाई गयी







रानीगंज-आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मुर्मू की 275 वीं जन्म जयंती के मौके पर रविवार को बांसड़ा एस टी डी क्लब की तरफ से बांसड़ा से सिधु कानु मंच में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और बच्चों के बीच लेखन सामग्री वितरित किया गया. इस मौके पर आमरासोता ग्राम पंचायत के प्रधान संजय हेंब्रम, दशरथ कोड़ा, मंगल हेंब्रम, कांति मुर्मू ,असगर अली, बबीता बाउरी ,प्रदीप बासकी, सुशांत सोरेन, सूरज हांसदा, काली पद हांसदा आदि उपस्थित थे. इस मौके पर इस आयोजन से जुड़े एक संजय हेम्ब्रम ने बताया कि बाबा तिलका मुर्मू बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे. आदिवासी समाज के मसीहा के तौर पर उनको याद किया जाता है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार की सरकार है आदिवासियों कर रही हैं और जल जंगल जमीन के अधिकारों से वंचित किया जा रहा है .बंगाल के विभिन्न इलाकों में आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है चाहे वह संदेश खाली हो या वीर भूमि या अन्य कोई जगह हर जगह पर आदिवासियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है. उनको उनकी ही जमीनों से हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज भी बाबा तिलका मुर्मु का संघर्ष प्रासंगिक है, और आज भी आदिवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष की आवश्यकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली