25 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त



बाराबनी : सालानपुर ईसीएल एरिया के सुरक्षा टीम ने बीते मंगलवार मोहनपुर सीआईएसएफ एवं पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के उत्तर थाना अंतर्गत जुबिली मोर से एक अवैध कोयला लदा ट्रक धर दबोचा। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार गुप्त सूचना के अनुसार छापेमारी की गई जिसमें एक ट्रक(WB37E5518) को अवैध कोयला के साथ जब्त किया गया। ईसीएल सुरक्षा अधिकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में लदे कोयला का कोई वैध कागजात ना मिलने पर ट्रक को जब्त कर लिया गया। मामले में ईसीएल ने उत्तर थाना में लिखिति शिकायत दर्ज करवाया है। साथ ही उतर थाना पुलिस ने ट्रक एवं कोयले को जब्त कर जाँच शुरू कर दिया है। पुलिस ट्रक चालक एवं मालिक को तलाश कर रही है। हालांकि जहाँ राज्य में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसीयां जांच कर रही है वही खुलेआम अवैध कोयला तस्करी ने सब को चोंका कर रख दिया है। बताया जा रहा है बाराबनी प्रखंड इलाके में अवैध कोयला का साम्राज्य बहुत तेजी से फलफूल रहा है। जहां से प्रतिदिन भारी पैमाने पर अवैध कोयला तस्करी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन