रानीगंज-18 से 22 फरवरी को रानीगंज में नव निर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हो रही है. इस भब्य मंदिर के उद्घटान को लेकर रानीगंज सहित पूरे पश्चिम बर्दवान और अन्य जिले में उत्साह देखा जा रहा है. 22 तारीख से पहले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी किया जा रहे हैं .इसी क्रम में समारोह के दूसरे दिन यानी सोमवार को श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ आयोजित की गयी, जहां 1100 महिलाओं ने लाल चुनरी ओढ़ कर दादी का मंगल पाठ किया. कोलकाता से आए केशव मधुकर और सौरव मधुकर ने श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ किया,उनके अनोखे अंदाज में किये गए मंगल पाठ पर यहां उपस्थित तमाम महिलाओं के साथ भक्त गन झूम उठे,एक और आलौकिक श्री दादी जी की दरबार मनमोहक छटा विखेर रही है तो दूसरी तरफ भारत वर्ष के विभिन्न प्रान्तों से आयी 1100 दादी भक्त महिलाओं की उपस्थित हो मंगल पाठ करती इस आयोजन से नारी शक्ति ,मातृ शक्ति को दर्शा रही है, इस मौके पर महिलाओं द्वारा हाउजी खेली गई और श्री रानी सती दादी से संबंधित उपहार भी बांटे गए .आपको बता दे की 22 तारीख को खाटू श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होगी इसे लेकर पूरा शहर श्याम मय हो उठा है, रविवार को कलश यात्रा निकाली गई थी ,सोमवार को श्री रानी सती दादी का मंगल पाठ हो रहा है.मंगलवार को श्री श्याम जी के ज्योति पाठ तो बुधवार को श्री सीताराम जी मंदिर से शोभा यात्रा निकल कर मंदिर प्रांगण तक पहुचेगी,इस दिन ही देश के विभिन्न धर्म स्थलों से धर्म गुरुओं का आगमन होगी, इस तरह से 22 तारीख यानी गुरुवार को का विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कर श्री खाटू नरेश,सिद्धि विनायक गणेश जी,शिव परिवार,सालासर बालाजी तथा श्री राणीसती दादी जी की विग्रह स्थापित किये जाएंगे. इस मौके पर एक अलौकिक वातावरण का निर्माण हुआ है, जहां खाटू श्याम और रानी सती दादी की कृपा से लोग भक्ति में लीन हो गए.



0 टिप्पणियाँ