कोलकाता : कोलकाता से एनजीपी तक जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। बताया जाता है ट्रेन पर बाहर से पत्थर फेंके गए. पथराव में सी नाइन कोच की एक खिड़की क्षतिग्रस्त हो गयी । घटना के बाद रेल यात्रियों में अफरातफरी मच गयी . बताया जाता है खाना स्टेशन पार करते ही ट्रेन पर पथराव किया गया. मालदा टाउन स्टेशन पहुंचकर रेलवे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच की. रेल पुलिस द्वारा यात्रियों से मौखिक शिकायत दर्ज की गयी है.










0 टिप्पणियाँ