श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जामुड़िया हटिया शिव मंदिर समिति द्वारा राम मंदिर का मॉडल निर्माण की गयी



जामुड़िया : अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जामुड़िया में भव्य आयोजन किया गया. जामुड़िया हटिया शिव मंदिर समिति द्वारा आकर्षक सजावट की गई है, तथा राम मंदिर का मॉडल भी बनाया गया . यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस संबंध में मंदिर समिति के सदस्य महेश मेगोतिया ने बताया हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात हैं कि 22 जनवरी 2024 आयोध्या में श्रीराम जानकी जी विराजमान हुए. एक ऐसा सपना जो कई पीढ़ियों की आंखों ने देखा था, वो पूर्ण हुआ. हम भाग्यशाली है की

इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने. इस शुभ अवसर पर जामुड़िया हटिया शिव मंदिर में 21 से 23 जनवरी 2024 तक धर्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है . सोमवार को रामचरित मानस पाठ की शुरुआत पूजा के साथ की गई मंगलवार सुबह 10 बजे रामचरित मानस पाठ के समापन एवं हवन और साथ में अयोध्या मंदिर उद्घाटन का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन द्वारा किया गया. शाम चार बजे नगर कीर्तन एवं मंदिर प्रांगण में दीपोत्सव और बाल कलाकारों द्वारा भजन किया गया. बुधवार की सुबह दस बजे से श्री हनुमान चालीसा पाठ, एवं राम कथा पाठ, प्रभु श्री राम पर बच्चों द्वारा चित्रांकन प्रतयोगिता,

शाम छह बजे बच्चों द्वारा डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की जाएगी .जामुड़िया के एबी फिटस शिव मंदिर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर धर्मेन्द्र पासवान ने बताया कि आज इस क्षेत्र में शिव मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, सूर्य मंदिर सभी मंदिरों को सजाया गया है. उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई. इसी उपलक्ष्य पर यह सभी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया. उन्होंने बताया कि शाम को यहां पर 1500 दीए जलाकर दीपावली भी मनाई गई. शिवपुर स्थित दटेशवर शिव मंदिर के पुजारी पार्थो पंडित ने बताया कि इस मंदिर के प्रांगन में पुजा अर्चना कल से ही शुरू कर दिया गया था, सोमवार को इस शिव मंदिर को 11000 हजार दिये के साथ सजाया गया है जो एक आकर्षण केन्द्र बना हुआ था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली