रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चार दिवसीय कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो व्यापार मेला का हुआ उद्घाटन



रानीगंज- रानीगंज के सियारसोल राज मैदान में चार दिवसीय कोल फील्ड ट्रेड एक्सपो की शुरुआत हो गई. आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के मंत्री मलय घटक ने इस ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन किया. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी,एमआईसी दिव्येन्दु भगत भी विशेष रूप से मौजूद थे .इनके अलावा विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया,सपन चौधरी,विनोद गुप्ता, आरपी खेतान,प्रदीप बाजोरिया, रोहित खेतान ,सचिन राय,मनोज केशरी,महेश खेरिया सहित तमाम विशिष्ट लोग मौजूद थे .



 उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल को एक नई दिशा प्रदान की. इस जिला को बनाने में हर संभव मदद की और हमलोगो की लंबी मांगों को पूरी की है. अब इस जिला को सुसज्जित रूप से सजाने के लिए प्रयास की जा रही है . स्वास्थ्य सेवा शिक्षा खेलकूद सभी क्षेत्रों में विकास की गई है.इस कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ने कहा कि आज से कोल फील्ड ट्रेड एक्सपो की शुरुआत हुई. उन्होंने कहा कि इस ट्रेड एक्सपो को करने का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को एक मंच प्रदान करना है ताकि वह अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचा सकें उन्होंने कहा कि यहां पर विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं. जहां पर घरेलू उत्पाद से लेकर मोटरसाइकिल बैटरी से चलने वाली स्कूटी,कार, सीमेंट , आदि के स्टाल लगाए गये है. उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी व्यापारी अपना स्टॉल लगाए है उनको अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक अच्छा मंच मिलेगा. उन्होंने बताया कि मंत्री मलय घटक ने आज इस ट्रेड एक्स्पों का उद्घाटन किये.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर