रानीगंज -नए साल के पहले दिन पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज कोयलांचल के लोगों ने भी विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाकर अपने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद उठाया. इसी क्रम में बल्लभपुर इलाके में दामोदर नदी के किनारे सैलानियों के भीड़ उमड़ी, जिन्होंने अंग्रेजी नव वर्ष के प्रथम दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाते हुए बिताने का फैसला लिया था, यहां पर आए सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बल्लभपुर फांड़ी द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे यहां पर पुलिस की तरफ से सहायता केंद्र भी खोला गया था जिससे कि अगर किसी भी सैलानी को कोई असुविधा हो तो वह पुलिस से संपर्क कर सकता था. वहीं बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान सिदान मंडल की तरफ से भी पिकनिक का इंतजाम किया गया था और आने वाले सैलानियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी इसके साथ ही उनके द्वारा नियुक्त स्वेच्छा सेवक सैलानियों की सुरक्षा के प्रति भी नजर रखे हुए थे उन्होंने खुद भी साल के पहले दिन पिकनिक का आनंद उठाया.
दुसरी और जामुड़िया के निघा स्तिथ गुंजन पार्क में भी सैकड़ो की संख्या में नए वर्ष के दिन पिकनिक मनाए.इस अवसर पर बच्चों ने पार्क में मौजूद तरह तरह के झूले सहित अन्य तरह के पार्क में खेल कूद के लगे उपकरण का आनंद उठाये.यहां भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस कर्मी तैनात थे.











0 टिप्पणियाँ