नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ईडी पर हमले को लेकर टीएमसी पर बोला हमला, कहा-शाहजहाँ जल्द ही होगा जेल के सलाखों के पीछे




कोलकता । उत्तर 24 परगना जिला परिषद के मत्स्य एवं पशु संसाधन अधिकारी तथा संदेशखाली 1 ब्लॉक अध्यक्ष शेख शाहजहां को लेकर राज्य के विपक्षी नेता और नंदीग्राम के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने जमकर हमला बोला और कहा कि यह शाहजहाँ भी जल्द जेल में जाएगा। 

 बशीरहाट में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी थी और इस बैठक में भाग लेने पहुंचने सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के गुंडों का आतंक है। टीएमसी के गुंडे खुलेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उत्तर 24 परगना जिला के संदेशकली गांव में प्रवर्तन निदेशालय टीम पर हमला किया गया। ईडी की टीम राशन घोटाले में बोनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या और टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी। शाहजहां शेख के घर ईडी टीम के पहुंचते ही उनके समर्थक वहां जमा हो गए। सैकड़ों की भीड़ ने ईडी टीम पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

इसको लेकर सुवेंदु ने कहा संदेशखाली की शेख शाहजहां एक गुंडा है, जो तीन हत्या के मामलों में नामित है। राज्य पुलिस की एफआईआर में यह नाम हटा दिया गया है। उन्होंने ने कहा उसके द्वारा 149 एकड़ जमीन को बलपूर्वक अधिग्रहण कर दो ट्रस्ट बना दिया गये है। पहले से ही ज्योतिप्रिय मल्लिक और पार्थ चटर्जी जैसे नेता जेल में है, यह भी जाएगा। शेख शाहजहां ने संदेशखाली में जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले दो ट्रस्टों के नाम पर बड़ी संपत्ति बनाई गई है। इसलिए लिए जल्द ही वह जेल में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता